America

संजू को मिला पांच साल का यूएस वीज़ा, कैंसर का इलाज कराने जाएंगे न्यूयॉर्क

बॉलीवुड एक्टर Sanjay Dutt को चौथे स्टेज का लंग कैंसर हो गया है। Sanjay Dutt खबर अपने फैंस को दी थी। तभी से उनका उपचार चल रहा है। तभी से इलाज के लिए उनके अमेरिका जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। बॉलीवुड एक्टर Sanjay Dutt को 5 साल का यूएस वीज़ा मिलने की खबर है। सूत्रों की मानें तो Sanjay Dutt जल्द ही न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे और उनका इलाज भी उसी अस्पताल में होगा जहां, उनकी मां नरगिस दत्त का कैंसर का इलाज हुआ था।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, Sanjay Dutt को लंग कैंसर का पता चलते ही उन्होंने अमेरिका के वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था। शुरुआत में उन्हें वीजा क्लीयरेंस मिलने में परेशानी हो रही थी। Sanjay Dutt का शुरुआती इलाज अभी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। मान्यता दत्त ने खुद Sanjay Dutt के इलाज की जानकारी देते एक स्टेटमेंट जारी किया था।

उन्होंने कहा, ‘जो लोग लगातार पूछ रहे हैं उनके लिए बताना चाहूंगी कि संजू अपना शुरुआती इलाज मुंबई में ही कराएंगे। हम आगे की योजनाएं तब बनाएंगे जब Corona के हालात सामान्य हो जाएंगे। फिलहाल संजू कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के हवाले हैं। मैं हर किसी से हाथ जोड़कर यही विनती करती हूं कि संजू की बीमारी की स्टेज के बारे में अनुमान न लगाएं। डॉक्टर्स को अपना काम करने दें। हम आपको लगातार उनकी सेहत में हो रहे सुधार के बारे अपडेट करते रहेंगे। संजू सिर्फ मेरे पति और हमारे बच्चों के पिता ही नहीं हैं बल्कि पिता सुनील और मां नरगिस के जाने के बाद वह अंजू और प्रिया के लिए पिता समान हैं। वे हमारे परिवार के दिल और आत्मा हैं।’ हालांकि Sanjay Dutt के अमेरिकी वीजा और उनकी न्यूयार्क के ट्रीटमेंट प्लान को लेकर अभी दत्त परिवार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान जारी किया गया है।


वर्कफ्रंट
संजय दत्त की आने वाली फिल्मों में सड़क 2 प्रमुख है, जो 28 अगस्त को रिलीज होनी हैं। इसके अलावा वह फिल्म शमशेरा, केजीएफ चैप्टर 2, पृथ्वीराज, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, तोरबाज में भी नजर आने वाले हैं। इनमें से कुछ फिल्में पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं, जबकि कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनमें 40 से 60 प्रतिशत तक काम बचा हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1