सवालों के घेरे में सुशांत सिंह के ‘सच्चे दोस्त’ संदीप सिंह, CBI कसेगी शिकंजा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने के बाद उनके ‘करीबी दोस्त’ संदीप सिंह का नाम हमेशा से सुर्खियों में रहा है। सुशांत सिंह के ‘सच्चे दोस्त’ और फिल्ममेकर संदीप सिंह को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।

सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने के बाद फिल्ममेकर संदीप सिंह ने दावा किया था कि वो दिवंगत अभिनेता के करीबी थे। पोस्टमार्टम के समय भी संदीप सिंह सुशांत सिंह राजपूत की बहन के साथ देखे गए थे। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह के बीच एक साल के दौरान एक बार भी मोबाइल पर बात नहीं हुई थी। फिल्ममेकर संदीप सिंह की कॉल डिटेल्स के सामने आने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है।

खबर के मुताबिक संदीप सिंह ने एक साल के दौरान एक बार भी सुशांत सिंह राजपूत को कॉल नहीं किया था। इसके बावजूद संदीप सिंह खुद को सुशांत सिंह राजपूत का करीबी दोस्त बताते रहे हैं। जबकि, सुशांत का परिवार हमेशा दावा करता रहा है कि वो संदीप सिंह को नहीं जानते हैं। हैरानी की बात यह है कि सुशांत के गुजरने के बाद संदीप सिंह अस्पताल से लेकर श्मशान घाट तक देखे गए थे। कूपर अस्पताल में भी संदीप सिंह मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संदीप सिंह ने एंबुलेंस के ड्राइवर को कॉल किया था। संदीप ने 14 जून को 3 और 16 जून को एक बार ड्राइवर को कॉल किया था। सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने के बाद संदीप सिंह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं। सुशांत मामले में CBI जांच के फैसले के आने के बाद संदीप सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को शुक्रिया भी कहा था। अब संदीप सिंह की कॉल डिटेल्स के खुलासे से उनके उपर कई सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1