Corona Vaccine

कोविड मरीजों में फंगल इंफेक्शन से बढ़ी चिंता,लोग खो रहे हैं आंखों की रोशनी

देश में Coronavirus की स्थिति और वैक्सीन की इमरजेंसी अप्रूवल और उसके वितरण के तैयारी की ताजा स्थिति के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। स्वास्थ्य सचिव Rajesh Bhushan ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर Corona के मामलों की संख्या दुनिया में सबसे कम है। भारत में प्रति मिलियन जनसंख्या 7178 मामलों की संख्या है, वैश्विक औसत 9000 है। मंगलवार को 5 महीने में सबसे कम केस सामने आए हैं। देश में Corona मामलों की संख्या 94 लाख से अधिक हो गई है। एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं और उनकी संख्या वर्तमान में 3,40,000 के लगभग है।

अभी तक देश में 15 करोड़ 55 लाख से भी अधिक टेस्ट हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर में भी गिरावट है। केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, प. बंगाल और दिल्ली में वर्तमान में अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक प्रतिदिन औसतन पॉजिटिव मामले दर्ज किए जा रहे हैं।


Corona वैक्सीन लगाने की तैयारियों को लेकर Rajesh Bhushan ने कहा कि 9000 कोल्ड चेन पॉइंट, 240 वॉक-इन कूलर, 70 वॉक-इन फ्रीजर, 45000 आइस-लाइनेड रेफ्रिजरेटर, 41000 डीप फ्री जर्स और 300 सोलर रेफ्रिजरेटर का उपयोग किया जाएगा। ये सभी उपकरण राज्य सरकारों तक पहुंच चुके हैं।


स्वास्थ्य सचिव Rajesh Bhushan ने कहा कि टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाएं एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। जब हम एक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम करते हैं, जो दशकों में किया जाता है तो टीकाकरण के बाद बच्चों और गर्भवती महिलाओं में कुछ प्रतिकूल प्रभाव देखे जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इसलिए जब Corona टीकाकरण शुरू होता है, तो हम किसी प्रतिकूल घटना की संभावना से इनकार नहीं कर सकते। जिन देशों में टीकाकरण पहले ही शुरू हो चुका है, विशेष रूप से ब्रिटेन में पहले दिन प्रतिकूल घटनाएं हुईं। इसलिए यह आवश्यक है कि राज्य और संघ राज्य क्षेत्र इसके लिए भी तैयारी करें।

ब्रिटेन में 2 कर्मचारियों को टीका लगाने के कुछ ही देर बाद एनाफाईलैक्टॉयड रिऐक्शन यानी तीव्र रिएक्‍शन की शिकायत के बाद आई थी। हालांकि अब दोनों ही कर्मचारी इस एलर्जी से तेजी से ठीक हो रहे हैं। उसके बाद ब्रिटेन के दवा विनियामक ने पिछले दिनों कोरोना टीके के बारे में एक चेतावनी जारी की थी। नियामक ने कहा था कि दवा, खाद्य पदार्थों या Vaccine से एलर्जी होने की शिकायत वाले लोग COVID-19 Vaccine की खुराक नहीं लें। ब्रिटिश सरकार ने पिछले शुक्रवार को ऐलान किया था कि यदि कोरोना वैक्‍सीन से कोई साइड इफेक्‍ट होता है तो सरकार मरीज के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। हालांकि फाइजर कंपनी ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन Corona संक्रमण से 95 % तक सुरक्षा देता है।


नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि हमें यह जानकर खुशी है कि दिल्ली ने Corona संक्रमण के मामले में प्रगति की है। हम दिल्ली सरकार के साथ-साथ अन्य सरकारों को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में Corona संक्रमण पर रोक लगाने में योगदान देने के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई राज्य हैं, जहां हमें अभी भी चिंता है। हम उत्तराखंड, नागालैंड और हिमाचल प्रदेश के सरकार और नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।


डॉ. वीके पॉल ने कहा कि इस हफ्ते ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत से एक और उम्मीदवार के टीके के लिए क्लीनिकल टेस्ट के लिए मंजूरी दे दी। जेनोआ कंपनी ने भारत सरकार की अनुसंधान एजेंसी डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की मदद से एक वैक्सीन विकसित की है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक फाइजर Vaccine जैसी ही है। इस समय देश में कुल छह Vaccine क्लीनिकल टेस्ट से गुजर रही हैं।

दिल्ली की सीमा पर आंदोलन के लिए जमे किसानों में संक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि हमें सावधानी बरतनी चाहिए, सरकार से उन्हें (किसानों को) संदेश भेजे गए हैं। लोकतंत्र प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए लेकिन हमें भी कोविड के दिशा- निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए।
गंगा राम अस्पताल में फंगल संक्रमण के कारण आंखों की रोशनी खोने वाले रोगियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक भयावह बीमारी है। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। यह एक हल्की बीमारी है लेकिन कभी भी गंभीर हो सकती है।

ज्ञात रहे कि Coronavirus से ठीक हुए मरीजों में घातक फंगल इंफेक्शन मुकोर्माइकोसिस का संक्रमण देखा जा रहा है। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में पिछले करीब दो सप्ताह में इसके संक्रमण से पीड़ित कर 15 से 18 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इससे पीड़ित मरीजों आंख की रोशनी खराब हो गई। यहां तक कि नाक और जबड़े खराब हो गए। इससे 5 मरीजों की मौत हो गई। गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर कहते हैं कि इस बीमारी में मृत्यु दर करीब 50 % है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1