PM Modi 72nd Birthday

Project Cheetah : PM मोदी ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आठ चीतों को छोड़ा

Project Cheetah : भारत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का 72वां जन्मदिन मना रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कई तरह के खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी (PM Modi) ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आठ चीतों को छोड़ा है। नामीबिया से 8 चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान से ग्वालियर लाया गया। इसके बाद इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर से कीनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन 8 चीतों में 5 मादा और 3 नर हैं। नामीबिया से ‘प्रोजेक्ट चीता’ के हिस्से के रूप में इन्हें भारत लाया गया है। राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आए चीता छोड़ने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इससे भारत की प्रकृति प्रेरणा तेजी से जागृत होगी।


चीता मित्रों से संवाद करते हुए पीएम मोदी

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय पार्क में नामीबिया से आए 8 छीतों को छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने चीता मित्रों से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चीता से जुड़ी जानकरियां इन लोगों से साझा की।


पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इन चीतों का जरिए हमारे जंगल का एक बड़ा शून्य भर रहा है। हमारे यहां बच्चों को चीता के बारे में ज्यादा कुछ पता ही नहीं है। भारत में अब बच्चे चीता को अपने ही देश में देख पायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हम पूरे दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि हम पर्यावरण के साथ विकास भी कर सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम 5वी अर्थव्यवस्था भी बने हैं और पर्यावरण का संरक्षण भी कर रहे हैं।


पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कुनो नेशनल पार्क में इन चीतों को देखने के लिए लोगों को धैर्य दिखाना होगा और कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा। ये चीते इस इलाके से अनजान मेहमान बनकर आए हैं। कुनो राष्ट्रीय उद्यान को अपना घर बनाने में सक्षम होने के लिए हमें इन चीतों को कुछ महीने का समय देना होगा।


पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि किसी जीव जंतु का अस्तित्व हमारी वजह से मिट जाए यह कितना दुखद है। हमारी युवा पीढ़ी को पता ही नहीं है कि चीता हमारे यहां कई साल पहले विलुप्त हो चुके हैं।

दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh