प्रियंका गांधी ने खुद संभाली ‘देश बचाओ’ रैली की कमान

केन्द्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर कांग्रेस अपने एजेंडे को और धारदार बनाने की तैयारी में जुट गयी है। अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर 14 दिसंबर को दिल्ली में देश बचाओ रैली की तैयारियों में कांग्रेस जोर शोर से जुट गयी है। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। सियासी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में 6 से 8 दिसंबर तक रुक कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी व संगठन में जोश भरेंगी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस दौरान प्रियंका गांधी दिल्ली रैली की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी।

बैठक का संचालन विशाल राजपूत ने की। बैठक में श्री सैनी ने पिछड़ा वर्ग के ब्लाक, जिला एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचें।

दिल्ली रैली को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के कोआर्डिनेटर एवं प्रभारी अनिल सैनी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1