COMMENTS ON AKHILESH

मेरठ में सीएम योगी बोले-कुछ लोग नहीं देख सकते किसानों का विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Meerut में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्‍की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्‍यों कर रहा है। उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं। यहां इन्‍होंने 325 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात Meerut को दी। इनके साथ मंच पर BJP प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद थे। CM योगी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों को के रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।


सीएम Yogi Adityanath गाजियाबाद से Meerut हेलीकॉप्‍टर से आए हुए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण आसमान से ही वापस गाजियाबाद चले गए। वहां से फिर से Meerut के लिए सड़क मार्ग से सफर किया। करीब डेढ़ बजे CM मेरठ में पहुंचे। यहां इन्‍होंने सभा में मौजूद 2500 किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही किसानों से बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए सही कानून लागू किया है। इस कानून से किसानों की आया दोगूनी होगी।


32 हजार करोड़ की लागत से बन रही मेट्रों

CM योगी ने कहा कि Meerut में मेट्रों की मांग उठ रही थी, जिसे केंद्र सरकार की मदद से लागू किया गया है। इसमें 32 हजार करोड़ का लागत से बन रही है। अब Meerut से Delhi की राह आसान हो जाएगी। साथ ही उन्‍होंने कहा कि हरिद्वार से जोड़ने के लिए भी सड़क मार्ग को जोड़ा गया है। बनारस तक जाने के लिए गंगा एक्‍सप्रसवे का निर्माण किया जा रहा है। एक्‍सप्रेस वे का जिक्र करते हुए कहा कि मेरठ से दिल्‍ली तक जाने के लिए अब मात्र 45 मिनट ही समय लगेगा।

किसान को मिलेगा अवसर, तो उगाएंगे सोना

योगी ने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को अवसर मिलेगा तो खेती से वो सोना उगाएंगे। उन्‍होंने कहा कि पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के किसान कठिन मेहनत करते हैं। पर कुछ लोग इनके विकास को नहीं लेख सकते। रमाला चीनी मील का जिक्र करते हुए कहा कि 40 वर्षों से मील के विस्‍तार की मांग हो रही थी। BJP की सरकार के आने के बाद इसका विस्‍तार किया गया। कहा कि मोदी सरकार में किसानों के गन्‍ना मुल्‍य का पाई-पाई मिलेगा। चीनी का उत्‍पादन प्रदेश से बड़े स्‍तर पर करेगें।


मोदी सरकार में हुआ भारत का विकास

योगी ने PM के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार में भारत का विकास हुआ। जो कार्य 5 सौ साल से नहीं हो सका वह BJP सरकार में हुआ। राम मंदिर की समस्‍या का समाधान BJP सरकार की ही देन है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने काश्‍मीर की समस्‍या का भी समाधान किया। अब Meerut की जनता भी वहां जमीन खरीद सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1