operational 24-hours seven days

आज रात 12.30 बजे से 24 घंटे मिलेगी बैंकिंग की ये सुविधा

अगर आप डिजिटल लेनदेन करते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा कल से 24 घंटे यानी हर वक्त उपलब्‍ध कराने का एलान किया है। यह सेवा 14 दिसंबर की रात में साढ़े 12 बजे से ग्राहकों के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेगी। तो आइए इस सुविधा के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

14 दिसंबर से लगातार मिलेगी यह सुविधा
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 14 दिसंबर से आरटीजीएस की सुविधा सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध होगी। मतलब ये कि आप कभी भी और किसी भी वक्‍त आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां यह सुविधा दिन रात काम करती है।


RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में काफी तेजी आई है। जिसके बाद RBI ने RTGS की सुविधा 24*7 घंटे उपलब्ध कराने का फैसला किया। RBI ने भारतीय वित्तीय बाजार के ग्लोबल इंटीग्रेशन की कोशिशों को सहारा देने के लिए आरटीजीएस की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया था।

आरटीजीएस डिजिटल फंड ट्रांसफर करने का एक तरीका है। इसकी मदद से बेहद कम समय में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। RTGS का उपयोग मुख्य रूप से बड़ी राशि के ट्रांसफर के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम दो लाख रुपये भेजे जा सकते हैं। अधिकतम राशि भेजने की सीमा दस लाख रुपये है।

SBI नहीं लेता है चार्ज

RBI ने आरटीजीएस के जरिए 2 लाख से 5 लाख तक का फंड ट्रांसफर करने के लिए अधिकतम शुल्क 24.5 रुपये रखा है और 5 लाख से अधिक के फंड ट्रांसफर के लिए बैंक अधिकतम 49.5 रुपये का शुल्क ले सकता है। इस पर जीएसटी भी देनी पड़ती है। हालांकि देश के सबसे बड़े बैंक SBI की बात करें तो यह आरटीजीएस के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है।

26 मार्च 2004 को RTGS की शुरुआत
RTGS की शुरुआत 26 मार्च 2004 को हुई थी। उस समय केवल 4 बैंक ही इस सेवा से जुड़े थे। लेकिन अब देश के करीब 237 बैंक इस प्रणाली के माध्यम से 4.17 लाख करोड़ रुपये के लेन-देन को प्रतिदिन पूरा करते हैं। नवंबर में आरटीजीएस से औसत 57.96 लाख रुपये का लेनदेन हुआ। फिलहाल दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर महीने के सभी वर्किंग डे पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक RTGS की मदद से फंड ट्रांसफर किया जाता है।

NEFT के नियमों में भी बदलाव
इससे पहले RBI ने NEFT के नियमों में भी बदलाव किया था। NEFT की सुविधा दिसंबर 2019 से 24 घंटे उपलब्ध है। NEFT भी पेमेंट का एक तरीका है। लेकिन इसमें पैसे ट्रांसफर की प्रक्रिया कुछ समय बाद पूरी होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1