Gujarat Latest Updates

जानें कौन होगा गुजरात का अगला सीएम?

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में CM के नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है। माना जा रहा है कि रविवार को होने वाले विधायक दल की बैठक में नए CM के नाम की घोषणा की जाएगी। राज्य में विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले CM Vijay Rupani अपना Resigns राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं।

सूत्रों के मुताबिक BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर के रविवार को गुजरात जाएंगे। विजय रूपानी के इस्तीफे के बाद नए CM का चयन करने के लिए विधायक दल की बैठक में BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।

विधायक दल की बैठक में नए नाम की घोषणा

कोरोना वायरस महामारी के दौरान BJP शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री रूपाणी (65) ने दिसंबर 2017 में CM के रूप में शपथ ली थी। Vijay Rupani के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा के महासचिव बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि रविवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में Vijay Rupani के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

रूपाणी के बाद इन नामों पर चर्चा

विजय रूपानी के Resigns के बाद CM पद के दावेदारों के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल CM पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इसके अलवा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और पूर्व गृह राज्यमंत्री प्रफुल्ल पटेल को भी CM पद के प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

तीन महीने में बदले तीन राज्यों के मुख्यमंत्री

भाजपा ने 3 महीनों के भीतर 3 राज्यों के CM बदल चुकी है। कर्नाटक में BJP बीएस येदियुरप्पा की जगह पर बासवराज बोम्मई को लेकर आई। वहीं, उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को CM बनाया गया और फिर पुष्कर सिंह धामी को CM पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीरथ सिंह रावत ने दो जुलाई, जबकि येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपना इस्तीफा दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1