WHO : बिहार सहित इन सात राज्यों में Lockdown में ढील सही नहीं, बढ़ेगा कोरोना ब्लास्ट का खतरा

भारत में Coronavirus मरीजों की संख्या 1 लाख 25 हजार से अधिक हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में है। यहां पर अब तक कुल 44582 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अगर सात राज्यों में स्थिति नहीं सुधरी तो हालात बेकाबू हो जायेंगे।

WHO ने कहा है कि भारत में Coronavirus मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच लॉकडाउन में ढील दी गयी है। अगर ये ढील सबसे ज्यादा प्रभावित और नये केस बढ़ने वाले राज्यों में दी गयी तो, स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।

WHO ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना, चंडीगढ़, तमिलनाडु और ​बिहार के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि इन राज्यों में अतिरिक्त सावधानियां बरतनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं किया गया तो, हालात भयावह हो जायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1