Rise and Fall

स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा, शादी से पहले मां बनना चाहती थीं; IVF को लेकर शेयर किया अनुभव

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में बातचीत के दौरान स्वरा ने बताया कि एक समय वह शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन मां बनने की इच्छा जरूर रखती थीं। इसी वजह से उन्होंने शादी के बिना मां बनने के विकल्प के तौर पर IVF का रास्ता अपनाने का फैसला किया था।

स्वरा के मुताबिक, उन्होंने इस फैसले के बारे में अपने माता-पिता से भी बात की थी। शुरुआत में उनके माता-पिता को यह फैसला चुनौतीपूर्ण लगा, लेकिन बाद में उन्होंने बेटी के निर्णय का समर्थन किया। स्वरा ने बताया कि उन्होंने अनामिक डोनर की मदद से IVF के दो प्रयास भी किए, लेकिन दोनों सफल नहीं हुए।

इसके बाद स्वरा की जिंदगी में फहाद अहमद आए। दोनों पहले दोस्त बने और फिर करीब तीन महीने तक डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया। दोनों ने फरवरी 2023 में कोर्ट मैरिज की। उसी साल सितंबर में उनके घर बेटी का जन्म हुआ।

स्वरा ने बताया कि उस समय उनका मुख्य लक्ष्य मां बनना और अपना परिवार शुरू करना था। उनके इस खुलासे के बाद उनकी निजी जिंदगी और मां बनने के सफर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1