Vice President Election 2022

Margaret Alva Profile: कौन है मार्गरेट अल्वा? 4 राज्यों की रही हैं राज्यपाल,जानें अल्वा के बारे में सबकुछ

Margaret Alva Profile: विपक्ष ने कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राकांपा प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने उनके नाम का एलान करते हुए कहा कि विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। इस सर्वसम्मत निर्णय के लिए 17 दल शामिल हैं। मंगलवार को मार्गरेट अल्वा अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले आपको बताते हैं मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) के बारे में।

80 वर्षीय मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) राजस्थान, गोवा, गुजरात और उत्तराखंड की राज्यपाल रही हैं। वे उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं थी। उन्होंने राज्य सभा सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 1974 में मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सभा के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने अपना 6 साल का कार्यकाल पूरा किया और फिर 1980, 1986 और 1992 में फिर से राज्य सभा सदस्य चुनी गईं।

राजीव गांधी सरकार में रहीं मंत्री

राज्य सभा में अपने समय के दौरान, वह इसकी उपाध्यक्ष (1983-85) भी रही थीं। 1984 की राजीव गांधी सरकार में उन्हें संसदीय मामलों का केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। बाद में उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में युवा मामले व खेल, महिला एवं बाल विकास के प्रभारी मंत्री के दायित्व को भी निभाया था. वे 1991 में कार्मिक, पेंशन, जन परिवेदना तथा प्रशासनिक सुधार (प्रधानमंत्री से सम्बद्ध) की केंद्रीय राज्य मंत्री बनायी गयी थीं।

1999 में पहुंची लोकसभा

मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) 1999 में लोकसभा सांसद बनीं थी. 1999 से 2004 तक वे महिला सशक्तीकरण की संसदीय समिति की सभापति रहीं। उन्होंने 2004 में फिर से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार हार गई थीं। 2004 और 2009 के बीच, उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में कार्य किया और संसदीय अध्ययन और प्रशिक्षण ब्यूरो की सलाहकार थीं।

चार राज्यों की राज्यपाल रहीं

मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) 4 राज्यों में गवर्नर भी रही हैं। 6 अगस्त 2009 को मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल (Governor) बनीं। वह मई 2012 तक इस पद पर रहीं, जिसके बाद उन्हें राजस्थान (Rajasthan) का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मार्गरेट अल्वा 2014 तक राजस्थान की राज्यपाल रहीं। इसके अलावा वे गुजरात (Gujarat) और गोवा (Goa) की भी राज्यपाल रही हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1