Aparna Yadav

प्रतीक यादव की जिस समय मौत हुई, पत्नी अपर्णा यादव कहां थीं? यहां जानें सब कुछ…

यूपी के सबसे ताकतवर सियासी परिवारों में से एक मुलायम परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह महज 38 साल के थे। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, वह तड़के करीब सुबह चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे।

पत्नी अपर्णा कहां थीं?
जिस समय प्रतीक को मृत अवस्था में हॉस्पिटल लाया गया, उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव मौके पर मौजूद नहीं थीं। अपर्णा यादव उस समय दिल्ली में थीं। पति के निधन की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से लखनऊ के लिए निकलीं। फिलहाल अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच चुकी हैं।

प्रतीक यादव का होगा पोस्टमार्टम
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसमें मौत की वजह साफ हो पाएगी। केजीएमयू में 4 डॉक्टरों की टीम प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

बीमार भी चल रहे थे प्रतीक
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को लंग्स में कुछ परेशानी चल रही थी, जिसका वह मेदांता से इलाज करवा रहे थे। लंबे समय से उनके लंग्स में क्लॉट था। सूत्रों के मुताबिक ये भी खबर है कि प्रतीक यादव का 3-4 साल से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

अखिलेश यादव का भी सामने आया बयान
अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस भी गए। उन्होंने कहा, “मैंने बचपन से देखा है कि प्रतीक हेल्थ के प्रति जागरूक था। आज हमारे बीच नहीं है। जो कानून कहता है, परिवार के लोग कहते हैं, उस हिसाब से होना चाहिए। लगभग दो महीने पहले मेरी मुलाकात हुई थी, हमने कहा था कि व्यापार को आगे बढ़ाइए।”

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1