Terrorist Attack

सीएम भगवंत मान के घर, बीजेपी मुख्यालय समेत इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

पंजाब में आतंकी हमले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर चल रही है। बुधवार को एक बार फिर से पंजाब में बम धमाके की धमकी देने का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है जिसमें पंजाब भाजपा मुख्यालय और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का भी जिक्र किया गया है।

जालंधर और अमृतसर में हुए थे धमाके
आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले मंगलवार को पंजाब के जालंधर जिले में BSF के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर और अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास विस्फोट की घटना सामने आई थी। इन धमाकों में कुछ ही घंटों का अंतर था। पहला विस्फोट जालंधर में रात करीब आठ बजे हुआ, जबकि दूसरा धमाका रात करीब 11 बजे अमृतसर में हुआ। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था लेकिन राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे।

27 अप्रैल को भी हुआ था धमाका
बता दें कि इससे पहले पटियाला के शंभू इलाके में 27 अप्रैल को एक मालगाड़ी रेल पटरी पर धमाके की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। ये मॉड्यूल खालिस्तान समर्थक माना जाता है। यानी कुछ ही दिनों में पंजाब में एक के बाद एक कई धमाके दर्ज किए गए थे। पंजाब में इन घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार राज्य की भगवंत मान सरकार पर निशाना साध रहा है।

दूसरी ओर अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी बयान सामने आया था। उन्होंने दोनों ही विस्फोटों को मामूली करार दिया था और भाजपा पर राज्य के लोगों में डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1