बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, 1 की मौत, 6 घायल, टीएमसी पर आरोप

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में तकरार चरम पर है। BJP ने दावा किया है कि उत्तर 24 परगना के हलिशहर में शनिवार को उसके कार्यकर्ताओं पर TMC के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है, जिसमें 1 की मौत हो गई, जबकि 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया कि एक और दिन, एक और हत्या। हलिशहर में कार्यकर्ता सैकत भवाल की TMC के गुंडों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कल्याणी के जेएन मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सैकत भवाल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह घटना व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है। BJP नेता मुकुल रॉय ने कहा कि RSS कार्यकर्ता और 6 नबंर वॉर्ड हलिशहर के रहने वाले सैकत भवाल की हत्या कर दी गई। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।


बीजेपी अध्यक्ष के काफिले पर हुआ था हमला
बता दें कि बंगाल में चुनाव से काफी वक्त पहले से ही राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। BJP और TMC के कार्यकर्ता कई बार आपस में लड़ चुके हैं। दोनों ही पार्टियों का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है। अभी हाल में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। जेपी नड्डा गुरुवार को जब डायमंड हार्बर जा रहे थे, तब उनके काफिले पर पत्थरों से हमला किया गया। BJP का कहना है कि इस हमले में BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय को चोट भी आई है।

पार्टी अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले के बाद से ही बीजेपी आगबबूला है। PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर जेपी नड्डा, कैलाश विजयवर्गीय का हाल जाना तो वहीं अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत अन्य सभी मंत्रियों ने हमले की निंदा करते हुए ममता सरकार पर सवाल खड़े किए।

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमले को BJP की नौटंकी करार दिया था। ममता बनर्जी ने कहा कि नाटक और हॉग मीडिया के जरिए BJP लोगों को रैली तक नहीं ला सकी। क्या इसकी योजना बनाई गई? उन्होंने कैसे वीडियो तैयार किए। जबकि BSF और CRPF के रहते कोई आपको कैसे छू सकता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1