बंगाल का दंगल : BJP ने निकाली व्हीलचेयर रैली, ममता बनर्जी पर प्रत्यक्ष तौर पर कटाक्ष

BJP ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर प्रत्यक्ष तौर पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को व्हीलचेयर रैली निकाली। बनर्जी नंदीग्राम में घायल होने के बाद से व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। BJP की रैली के दौरान पार्टी के पांच सदस्य व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। रैली रवींद्र सदन से हाजरा क्रासिंग के बीच लगभग 2.5 किलोमीटर के हिस्से में निकाली गई।

इस दौरान BJP ने बंगाल में अपने करीब 130 कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाजरा क्रासिंग शहर में CM बनर्जी के आवास के निकट है। BJP के एक कार्यकर्ता ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य में हमारी पार्टी के कम से कम 130 कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हम इसकी निंदा करते हैं और इसके विरोध में हमने रैली निकाली है। नंदीग्राम में 10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बनर्जी घायल हो गई थीं। तब से वह व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि चार -पांच लोगों ने उनपर हमला किया। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये आठ चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 27 मार्च को मतदान होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1