फिर करवट लेने वाला है मौसम, देश के इन हिस्सों में है बारिश का अनुमान

दिल्ली-NCR में दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई है। वहीं, देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापामन सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

स्काई मेट के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बेमौसम बरसात की शुरुआत होने वाली है। अनुमान जताया गया है कि 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बारिश के आसार बने हुए हैं। इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं, कश्मीर में मंगलवार को गुलमर्ग को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि घाटी के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 06 फरवरी को इस मौसम की पहली बारिश हुई। कोलकाता, अलीपुर और दमदम में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले, दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 तक कोलकाता पूरी तरह से सूखा रहा, इस दौरान बारिश नहीं हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1