आज असम, बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR में भी बूंदाबांदी के आसार

आज भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) दिल्ली और उसके आसपास के इलाको में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज भी कुछ इलाको में रुक रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 28-29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना है। कोंकण गोवा और कर्नाटक के अन्य तटीय इलाकों में भी आने वाले 2 से 3 दिनों में बारिश होने की संभावना है।

हर साल की तरह इस साल भी बिहार में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ साथ कोसी, गंडक समेत अन्य सहायक नदियां बिहार उफान पर हैं और कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ का पानी नए इलाकों में प्रवेश कर रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिहार के 17 जिलों जिसमे किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, शिवहर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर और खगड़िया में आज से 29 जुलाई तक बारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही असम में भी बाढ़ की वजह से 23 जिले प्रभावित हो चुके हैं। पूरे राज्य में 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और पांच और लोगों की मौत बाढ़ के कारण हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रिपोर्ट के मुताबिक बारपेटा और कोकराझार जिलों में दो-दो लोगों की मौत के साथ ही मोरीगांव जिले में एक शख्स की मौत हुई है। वहीं असम कई इलाकों में बाढ़ के साथ ही भूस्खलन की वजह से भी 26 लोगों की मौत हो चुकी है। इन आकड़ों के अनुसार बाढ़ से 102 और भूस्खलन से 26 लोगों की जान जा चुकी है। प्राधिकरण रिपोर्ट की माने तो पूरे राज्यभर में 24.76 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा 4.7 लाख से अधिक लोग गोलपाड़ा में प्रभावित हैं। यहां बाढ़ से निपटने के लिए 101 नौकाएं तैनात की गई हैं और बीते 24 घंटे में जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने 188 लोगों को बचाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1