यूपी में रिमझिम बारिश के साथ जून में भी ठंड का अहसास

पश्चिम बंगाल के साथ ही मुम्बई, कर्नाटक व गुजरात के तटीय इलाकों में तूफान तथा भयंकर Rain का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है। गुरुवार देर रात से बादलों की आगोश में घिरे प्रदेश में लगातार रिमझिम Rain से जून में भी ठंड के Weather का अहसास हो रहा है। Rain की हल्की फुहारें लोगों को भिगो रही हैं। प्रदेश में आज बादलों की आवाजाही के बीच में कुछ जगह पर कुछ जगह अच्छी Rain की संभावना भी बनी है।


लखनऊ के साथ ही Kanpur तथा पास के कई जिलों में गुरुवार से Weather काफी सुहावना बना हुआ है। कल रात से ही रिमझिम फुहारों के बीच आज सुबह भी कानपुर, फतेहपुर तथा पास के क्षेत्र में मानसून के पहले ही रिमझिम बारिश ने सबको प्रसन्न कर दिया है। लखनऊ में बीती रात हुई बारिश और दिन में रिमझिम से तापमान सामान्य के मुकाबले 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। लखनऊ के साथ ही सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हरदोई में भी बादल घिरे हैं।

मुरादाबाद में लगातार 2 दिनों से छाए बादलों के चलते तापमान में कमी आयी है। दिन व रात दोनों का तापमान 4 से 5 डिग्री कम हुआ है। गुरुवार को दिन का तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। Weather विभाग की माने तो रविवार तक Weather में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। सोमवार से धूप निकल सकती है। दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी हो सकती है।


सीतापुर में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। देर रात से Weather का मिजाज बदल गया। रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश अब तक जारी है। इससे Weather का मिजाज खुशनुमा हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाराबंकी में सुबह से रूक-रूक कर हो रही रिमझिम Rain से उमस से लोगों को निजात मिली। सुबह से ही बादल छाए रहे। मेंथा की फसल पेराई के लिए तैयार है, लेकिन Rain के चलते मेंथा की पेराई ठप हो गई है। मेंथा पेराई में सूखे इंधन की जरूरत होती है। Rain के चलते ईंधन नहीं सूख पा रहा है।


Weather विभाग के अनुसार आज भी पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी में बादल फुहार बरसाएंगे। आज का यानी शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
गोंडा में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए हैं। ठंडी हवा चलने से Weather सुहाना हो गया है। इससे लोगों की गर्मी से राहत मिली है। हरदोई में रात से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम का मिजाज खुशनुमा है।

चित्रकूट में गुरुवार शाम से लगातार बारिश के कारण जेठ में सावन सा नजारा बन गया है। लगातार करीब 18 घंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। कुल 19 मिमी बारिश हुई है। इससे गर्मी खत्म हो गई है। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।


बुंदेलखंड में अर्से बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब जून में गर्मी के दौरान कूलर चलाने के बजाय लोग पंखा भी बंद कर रहे हैं। Weather वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। यह धान की नर्सरी तैयार करने का सही समय है। जिले में विंध्य पर्वत श्रंखला का नजारा खूबसूरत हो गया है। किसानों के लिए वरदान

हल्की बारिश किसानों के लिए वरदान है। जायद की फसल लेने वाले किसानों को इस बारिश से थोड़ी परेशानी हो सकती है। उन्हें फसल कटाई के लिए अब सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। आम आसानी से पक जाएगा। धान की नर्सरी लगाने वाले किसानों को भी सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। समय से पहले आई बरसात किसानों को फायदा ही दे रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1