सीएम योगी के 49वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ साये की तरह खड़े मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का आज 49वां जन्मदिन है। उनको आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन यानी 5 जून को अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने सरकारी आवास पर पौधरोपण किया, इसके बाद वह टीम-11 के साथ Coronavirus संक्रमण की समीक्षा में लग गए।


सीएम Yogi Adityanath अपने जन्मदिन पर कोई आयोजन नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते भी वे इन सबसे दूर रहते हैं। इसके बाद भी उनके जन्मदिन पर उनको बधाइयों का तांता लगा रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह फोन करके सीएम Yogi Adityanath को उनके 49वें जन्मदिन की बधाई दी। PM मोदी ने इसका उल्लेख अपने ट्वीट में भी किया है।


सीएम Yogi Adityanath के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हे शुभकामनाएं दी हैं। PM मोदी ने लिखा है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। नागरिकों की जिंदगी में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे।


सीएम Yogi Adityanath को आज उनके जन्मदिन पर लाखों प्रशंसकों की शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनका गुरुवार शाम को गोरखपुर जाने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने उसे रद कर दिया और आज सुबह पौधरोपण के बाद से अपने सरकारी आवास में ही कोरोना वायरस समीक्षा बैठक में जुट गए हैं।


Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के CM होने के साथ साथ Yogi Adityanath गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। इससे पहले सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में वह गोरखपुर के सांसद बने। इसके बाद संसद तक उनका सफर तब तक जारी रहा जब तक वह 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन गये।


उन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यूपी के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। Yogi Adityanath 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे।


Yogi Adityanath गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वह हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।

उत्तराखंड में जन्म तथा शिक्षा

Yogi Adityanath का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। योगी बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्वभाव के थे।
बाल्यकाल में ही उनका मन ज्ञान-विज्ञान के जटिल प्रश्नों को हर करने के साथ-साथ अध्यात्म की ओर भी झुकने लगा था। माता-पिता की सात संतानों में तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद Yogi Adityanath पांचवें थे। उनसे छोटे दो भाई हैं। उन्होंने बीएससी तक की शिक्षा ग्रहण की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1