श्रीमाधोपुर में दीवार ढहने से 7 महिलाएं घायल, 1 की मौत

राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) शहर में एक मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने से सात महिलाएं घायल हो गयी, वहीं इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम समेत तमाम आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं अब जेसीबी की मदद से लगातार मलबे को हटाने का काम जारी है।

जानकारी के अनुसार, सीकर के श्रीमाधोपुर (Shrimadhopur) बाईपास रोड़ पर एक होटल के बैसमेंट के लिए खुदाई हुई थी, जिसके बाद नींव के मुहूर्त का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिलाएं गीत गा रही थी, तभी पास ही बनी एक पुरानी दीवार ढह गई। हादसे के बाद भगदड़ मची, कुछ महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार 7 महिलाएं मलबे के नीचे दबी जिनको तुरंत अस्पताल  पहुंचाया गया जिनमें से 1 की मौत हो गयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1