Entertainment Movies Bollywood

साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने किया सुसाइड, जानिए क्या है पूरा मामला

मशहूर साउथ एक्ट्रेस और VJ Chitra बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं। शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि VJ Chitra ने देर रात शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया।

वीजे चित्रा का हुआ निधन

वीजे चित्रा को सीरियल पांडियन स्टोर्स के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय से उस सीरियल में मुलई का किरदार प्ले कर रही थीं। उनकी लोकप्रियता उस सीरियल की वजह से इतनी ज्यादा रही कि हर कोई उन्हें मुलई के रूप में ही याद रखता। लेकिन अब उस बेहतरीन अदाकारा और वीजे का निधन हो गया है। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।


अगस्त में हुई सगाई

शुरुआती जांच में जरूर ये एक सुसाइड केस बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होती दिखेगी। मालूम हो कि VJ Chitra का परिवार भी चेन्नई में ही रहता है। उन्होंने इसी साल अगस्त में बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। ऐसे में चित्रा का सुसाइड जैसा कदम उठाना सभी को हैरान कर रहा है। अभी तक चित्रा के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हेमंत की तरफ से भी कुछ नहीं बताया गया है।


इंस्टाग्राम पर लिखी यह आख़िरी पोस्ट
तमिल मनोरंजन इंडस्ट्री की मशहूर वीजे और टीवी अभिनेत्री VJ Chitra के दुखद निधन की ख़बर ने उनके फैंस को हिलाकर रख दिया। महज़ 28 साल की उम्र में VJ Chitra के दुनिया छोड़ जाने से उनके फैंस सदमे में हैं और इंडस्ट्री सकते में। उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि दी जा रही है। चित्रा का मृत शरीर एक होटल से बरामद किया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने सुसाइड की है। यह बात उनके फैंस के लिए और भी दुखदायी है कि आख़िर ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस को इस तरह जाना पड़ा।

चित्रा सोशल मीडिया में भी काफ़ी सक्रिय थीं। Instagram पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 15 लाख से अधिक है। उन्होंने आख़िरी पोस्ट के रूप में अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं, जो एक दिन पहले की हैं। इन तस्वीरों में चित्रा सजी-धजी बेहद ख़ूबसूरत दिख रही हैं। फैंस अब इन तस्वीरों पर कमेंट करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


अगर उनकी Instagram बायो देखें तो उन्होंने ख़ुद को एंकर, एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सबसे अहम साइकोलॉजिस्ट बताया है। VJ Chitra का जन्म 2 मई 1992 को चेन्नई में हुआ था। उनका परिवार अभी भी चेन्नई में ही रहता है। VJ Chitra ने अपना करियर टीवी होस्ट के तौर पर शुरू किया था और अभिनेत्री के रूप में लोकप्रियता हासिल की। चित्रा का पूरा नाम चित्रा कामराज है।

साल 2020 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लगादार दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कई बेहतरीन सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। Bollywood से लेकर टॉलीवुड तक, कई सितारों का निधन हुआ है। अब जब VJ Chitra भी हमारे बीच नहीं रही हैं, तो ये दुख और ज्यादा बढ़ रहा है। उनके जाने से फिर एक शून्य पैदा हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1