चीन की सीमा से सटा है वियतनाम, लेकिन फिर भी कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत

वियतनाम में COVID-19 महामारी से संक्रमण के कुल 270 मामले आए सामने आए हैं और इनमें 220 अब ठीक हो चुके हैं। यह इकलौता ऐसा देश है जहां चीन के साथ सीमा जुड़ी होने के बावजूद एक भी मौत नहीं हुई है। हालांकि, 50 मरीज अभी गंभीर अवस्था में हैं। ऐसे में पूरी दुनिया में वियतनाम मॉडल एक श्रेष्ठ उदाहरण बन सकता है।

वियतनाम की सरकार ने Coronavirus के खिलाफ जंग का हर संभव उपाय और हथियार का इस्तेमाल किया। 9.6 करोड़ आबादी वाले वियतनाम की रणनीति अन्य देशों से अलग थी। यहां न तो महंगी जांच प्रक्रिया को अपनाया गया और न ही सख्त Lockdown लागू किया। अब यहां पाबंदियां हटाई जा रही हैं और स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं, दुनियाभर में Coronavirus ने कहर मचा रखा है। Coronavirus महामारी के कारण दुनिया में मरने वालों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। वहीं, दुनियाभर में Coronavirus से मरने वाले लोगों में से एक चौथाई लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। इसके अलावा संक्रमण के एक तिहाई से अधिक मामले भी अमेरिका में सामने आए हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुई Coronavirus वैश्विक महामारी से अभी तक दुनियाभर में 203,272 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1