उन्नाव गैंगरेप केस: पीड़िता की हालत गंभीर, कई इंटरनल अंग हुए डैमेज

गुरुवार की रात उन्नाव रेप पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। एयरलिफ्ट कराकर उसे दिल्ली भेजा गया था। लेकिन सूत्रों की मानें तो पीड़िता की हालत और गंभीर हो गई है। 90% तक जल चुकी पीड़िता के दो अंदरूनी अंग भी आग की चपेट में आ गए हैं। जिसके चलते पीड़िता की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि आज डॉक्टर पीड़िता के दो छोटे ऑपरेशन करने का निर्णय भी ले सकते हैं।

सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों की मानें तो गुरुवार रात से ही उन्नाव रेप पीड़िता कई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में है। जांच में पता चला है कि जलने के दौरान पीड़िता के शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान कमर के निचले हिस्से को पहुंचा है। यहां तक की जलने के कारण पीड़िता के दो अंदरूनी अंग काफी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसके चलते पीड़िता की परेशानी और बढ़ती जा रही है।

जलने के बाद शरीर में फैलने वाले संक्रमण पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। संक्रमण न फैले इसके लिए डॉक्टर हर संभव कदम उठा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अगर एक बार जलने के बाद शरीर में संक्रमण फैल गया तो फिर उसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। यहां तक की बहुत सारे केस में जले हुए मरीज की मौत ही इसी संक्रमण के चलते हो जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1