कैंसर से जंग हारे ऋषि कपूर, 67 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है। खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।

29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए। बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं। बता दें, ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

उन्होंने कहा था, “ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और कैंसर से जुड़ा उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसी सिलसिले में उन्हें एच। एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में दाखिल किया गया है।” लेकिन सूत्रों से इस बात की खबर लगी है कि कैंसर की बीमारी की जटिलताओं के चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है और वो पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों से यह भी पता चला है इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर में उन्हें कई बार रखा और निकाला जा चुका है । इस बात का भी पता चला है कि ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह इस वक्त अस्पताल में उन्हीं के साथ मौजूद हैं और उनकी देखभाल में जुटी हैं।

आपको बता दें कि ऋषि‌ कपूर पिछले साल सितंबर महीने में न्यू यॉर्क से कैंसर का इलाज कराके मुम्बई लौटे थे। अपने‌ इस इलाज के दौरान ऋषि कपूर ने अमेरिका के कैंसर अस्पताल में उस वक्त 11 महीने और 11 दिन गुजारे थे। बता दें वहां से लौटने के बाद ऋषि ने बताया था कि उनका इलाज आगे भी जारी रहेगा और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा।

ऋषि कपूर ने न्यू यॉर्क से लौटने के बाद 2012 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म ‘द बॉडी’ की इसी नाम से बनी हिंदी फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम साबित हुई थी।

बता दें कि न्यू यॉर्क में इलाज के दौरान ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, आमिर खान, अनुपम खेर जैसे तमाम सेलिब्रिटीज को भी ऋषि कपूर से अस्पताल और अस्पताल के बाहर मिलते देखा गया था। ऐसी कई तस्वीरें खुद ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी सोशल‌ मीडिया पर साझा करते रहे हैं।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने बॉबी फ़िल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कमद रखा था। इस फ़िल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद ऋषिअपने फ़िल्मी करियर में कई शानदार फ़िल्में कीं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर के पिता और दादा पृथ्वीराज कपूर भी कला की इस दुनिया में सक्रिय रहे। ऋषि के बटे रणबीर कपूर इस वक्त बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1