वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन और एकजुटता के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.
डेल्सी रोड्रिगेज ने मार्को रुबियो से फोन पर की बात
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने यूएस के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने बताया, ‘मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की है, उन्होंने हमारे देश के लिए इन कठिन क्षणों में वेनेजुएला के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया है.’ इससे पहले यूएस विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, ‘वाशिंगटन की ओर से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन टीम, मेडिकल जरूरतों और मानवीय सहायता वेनेजुएला भेज रहा है.’

