यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी कर दी है। पंकज चौधरी की टीम यानी यूपी बीजेपी के संगठन में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। सपा से बगावत करके बीजेपी में आईं विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह उपाध्यक्ष बनाये गए हैं।
यूपी बीजेपी प्रदेश संगठन की लिस्ट के मुताबिक, 19 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डा धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव और कृष्ण बिहारी राय शामिल हैं। इनमें कई ओबीसी वर्ग के नेता शामिल हैं।

