भारत से भी सस्ता है वंदे भारत स्लीपर का सफर! जानें दिल्ली से वाराणसी तक का टिकट किराया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार, 31 अक्टूबर को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। इसका नियमित परिचालन 2 नवंबर से शुरू होगा। इस ट्रेन की खास बात इसका किराया है। वंदे भारत स्लीपर के फर्स्ट क्लास एसी का टिकट मौजूदा वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास के किराये से भी सस्ता रखा गया है।

किस ट्रेन का कितना किराया
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार का किराया 1,835 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 3,385 रुपये है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर में थर्ड एसी का किराया 1,915 रुपये, सेकेंड एसी का 2,470 रुपये और फर्स्ट एसी का 3,030 रुपये तय किया गया है। यानी महज 80 रुपये अतिरिक्त खर्च कर यात्री स्लीपर कोच में आरामदायक सफर का आनंद ले सकते हैं।

शिवगंगा एक्सप्रेस का किराया
वाराणसी-नई दिल्ली रूट की लोकप्रिय शिवगंगा एक्सप्रेस से तुलना करें तो वंदे भारत स्लीपर का किराया अधिक है। शिवगंगा एक्सप्रेस में थर्ड एसी का टिकट 1,170 रुपये, सेकेंड एसी का 1,640 रुपये और फर्स्ट एसी का 2,725 रुपये है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर में इन श्रेणियों का किराया क्रमशः 1,915, 2,470 और 3,030 रुपये है। इस तरह दोनों ट्रेनों के किराये में अलग-अलग क्लास के हिसाब से 305 से 830 रुपये तक का अंतर है।

कौन-सी ट्रेन कितना समय लेगी
समय के लिहाज से वाराणसी से नई दिल्ली पहुंचने में वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे आगे है। यह सफर महज 8 घंटे 5 मिनट में पूरा करती है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर को दिल्ली पहुंचने में 9 घंटे 20 मिनट लगेंगे, जबकि शिवगंगा एक्सप्रेस इसी दूरी को तय करने में करीब 10 घंटे 15 मिनट का समय लेती है।

वंदे भारत स्लीपर का टाइम टेबल
रेलवे के शेड्यूल के अनुसार, वाराणसी से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली से इसकी वापसी यात्रा रात 9:40 बजे शुरू होगी और ट्रेन अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसका संचालन सप्ताह में छह दिन होगा। वाराणसी से यह ट्रेन शुक्रवार और नई दिल्ली से शनिवार को नहीं चलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1