Valentine Day

Valentine Day: यहां जानें वैलेनटाइन वीक की पूरी लिस्ट,किस दिन का क्या होता है मतलब

Valentine Day List: रोज डे से शुरू हुए इस पर्व का अंत वैलेनटाइन डे (Valentine Day) पर होता है। इस दिन को संत वैलेनटाइन के जन्मदिन के तौर पर भी मनाया जाता है। ऐसा नहीं है वैलेनटाइन वीक (Valentine Week) केवल प्रेमी जोड़े के लिए होता है


जल्द ही प्यार करने वालों का त्योहार वैलेनटाइन वीक (Valentine Week) आने वाला है। प्यार करने वालों को इस हफ्ते का बेसब्री से इंतजार होता है। एक पूरा हफ्ता विश्व में प्यार के रंग में डूबा रहता है। रोज डे से शुरू हुए इस पर्व का अंत वैलेनटाइन डे (Valentine Day) पर होता है। इस दिन को संत वैलेनटाइन के जन्मदिन के तौर पर भी मनाया जाता है। ऐसा नहीं है वैलेनटाइन वीक (Valentine Week) केवल प्रेमी जोड़े के लिए होता है। इसे आप हर उस शख्स के साथ मना सकते हैं जिससे आप प्यार कर सकते हैं। वो आपके पैरेंट्स, दोस्त, भाई-बहन, बच्चे, दादा-दादी, नाना-नानी आदि कोई भी हो सकता है। बस इस त्योहार का मतलब होता है प्यार वो भी एकदम पवित्र। आमतौर पर लोग इस पूरे हफ्ते एक-दूसरे को दिल शेप वाले त्योहार देना पसंद करते हैं। इस हफ्ते में रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टैडी डे, प्रॉमिस डे, किस डे, हग डे और वैलेनटैइन डे। अगर आपको हर दिन का मतलब नहीं पता है तो हम आपको बताते हैं हर दिन का मतलब और उसका महत्व।

7 फरवरी रोज डे – प्यार के खूबसूरत हफ्ते की शुरुआत इसी दिन के साथ होती है। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उन्हें गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं से अवगत करवा सकते हैं। प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे को लाल गुलाब देना पसंद करते हैं।
8 फरवरी प्रपोज डे- दूसरा दिन प्रपोज डे का होता है। इस दिन प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे को प्रपोज करता है। वहीं आप चाहें तो गुलाब और गिफ्ट के साथ उन्हें प्रपोज करने जा सकते हैं।

9 फरवरी चॉकलेट डे- चॉकलेट तो सभी को पसंद होती है। वहीं लड़कियों को यह सबसे ज्यादा पसंद होती है। प्यार का इजहार करने के लिए चॉकलेट का सहारा लिया जा सकता है इससे सामने वाले की नाराजगी को पल भर में दूर किया जा सकता है वहीं अपने रुठे हुए प्रियजनों को इससे मनाया जा सकता है। इस दिन चॉकलेट देने से प्यार बढ़ता है।

10 फरवरी टैडी डे- लड़कियों को टैडी बहुत पसंद होता है। टैडी को पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना जाता है। बचपन के साथ ही यह आपकी जवानी के भी साथी होते हैं।

11 फरवरी प्रॉमिस डे- वादे हर रिश्ते की आधारशिला होते हैं। यह आपके हेल्दी रिलेशनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उनसे कोई खास वादा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे ऐसा वादा ना कर बैठें जिसे आप बाद में निभा ना सकें। इसलिए सोच-समझकर वादा दें।

12 फरवरी किस डे- वैलेनटाइन वीक (Valentine Week) के छठे दिन को किस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी युगल किस के जरिए अपने प्यार का अहसास पार्टनर को करवाते हैं।

13 फरवरी हग डे- गले लगाकर आप बहुत से रुठे हुए अपने प्रियजनों को मना सकते हैं। इस दिन आप गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी भावनाओं का अहसास दिला सकते हैं। हग प्यार, केयर और प्रोटेक्शन को दर्शाता है।

14 फरवरी वैलेनटाइन डे- यह दिन प्यार करने वालों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के लिए स्पेशल बनाने के साथ ही उसे कभी ना भूलने वाला दिन बनाने की कोशिश करते हैं। इस दिन के साथ ही एक हफ्ते से जारी प्यार के त्योहार का अंत हो जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1