वैभव सूर्यवंशी का ‘सुपर शो’, तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बरसात

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 15 साल की उम्र में दो अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि वैभव अपने शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी उन्हें रिकॉर्ड बुक में खास जगह दिलाने के लिए काफी रही।

पहले टी20 में भी वैभव के बल्ले से आई थी हाफ सेंचुरी
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर नया इतिहास रच दिया। इस सीरीज में यह उनका दूसरा अर्धशतक रहा, जिसके साथ वह 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इतनी कम उम्र में कोई भी खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका था।

मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल की उम्र में 50 प्लस स्कोर
2 – वैभव सूर्यवंशी (भारत)
1 – कुशल मल्ला (नेपाल)

81 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 81 रन बनाए। अपनी शानदार पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े, हालांकि वह शतक से महज 19 रन दूर रह गए। माधेवेरे की गेंद पर इवांस ने उनका कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। वैभव की इस शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। सीरीज में पहले से 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1