Vaibhav Sooryavanshi World Record : राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के छत्तीसवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 103 रन ठोक दिए। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस शानदार शतक के साथ वैभव ने टी 20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होने इस खास उपलब्धि में ऑस्ट्रेलिया के मिच ओवन का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
वैभव सूर्यवंशी ने कितने गेंदों में बनाए 1000 रन ?
वैभव सूर्यवंशी ने टी 20 क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 473 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 533 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव का टी 20 करियर अब तक बेहद विस्फोटक रहा है और उन्होंने 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस खास सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स हैं, जिन्होंने ने 558 गेंदों में 1000 टी 20 रन पूरे किए थे।
टी 20 फॉर्मेंट और आईपीएल में अब तक कैसा रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी का टी 20 करियर अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 26 मैचों की 26 पारियां में 42. 32 की औसत और 213.73 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 1058 रन बनाए हैं, जिसमे 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर बोला है, जहां 15 मैचों में उन्होंने 40.60 की औसत से 609 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.26 रहा है और 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़ चुके है।
हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया,जिसमें वैभव सूर्यवंशी का शानदार शतक शमिल रहा। हालांकि, उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। जवाब में हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य य सिर्फ 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद की जीत में ईशान किशन ने 31 गेंदों पर 74 रन और अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
