खाली पेट ये ड्रिंक पिएं और दिनभर रहें हल्का व एनर्जेटिक!

सौंफ, नीरा और अजवाइन भारतीय किचन के अहम मसाले हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं। इन तीनों को मिलाकर बना पानी अगर सुबह खाली पेट पिया जाए, तो यह एक असरदार आयुर्वेदिक ड्रिंक की तरह काम करता है। आजकल बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ी दिक्कते आम हो गई हैं, ऐसे में इस खास मिश्रण का सेवन करने से पेट की समस्याओं में राहत मिल सकती है।

पाचन तंत्र
अजवाइन में मौजूदा थायमोल पाचन को तेज करने से मदद करता है, वहीं जीरा डाइजेस्टिव एंजाइम के स्राव को बढ़ाता है। सौंफ पेट की मांसपेशियों को रिलेक्स कर गैस और सूजन जैसे समस्याओं में राहत देती है। अगर आप अक्सर ब्लोटिंग या गैस से परेशान रहते हैं, तो शुभ खाली पेट सौंफ,जीरा और अजवाइन का पानी पीना फायदामंद हो सकता है। इसके नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है और मिल त्याग भी आसान बनता है।

वजन घटने में सहायक
वजन घटाना सिर्फ खाने की मात्रा कम करने से नहीं होता, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि शरीर कितनी तेजी से कैलोरी बर्न करता है। जीरा और अजवाइन मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं, जबकि सौंफ भूख को कंट्रोल कर अनावश्यक खाने से बचती है। इनका नियमित सेवन शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी ,खासकर पेट की फैट को कम करने में सहायक हो सकता है।

बॉडी डोराक्सिफिकेशन
रात के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है, जिससे कुछ टॉक्सिंस जमा हो सकते हैं। ऐसे में सुबह सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना फायदामंद माना जाता है। यह ड्रिंक हल्के मूत्रवर्धक की तरह काम कर शरीर से अतिरिक्त सोडियम और अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन में अंदरूनी सफाई के साथ त्वचा पर भी सकारात्मक असर दिखाया है—चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और पिंपल्स कम होने लगते हैं।

कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ
आज की नियमित डाइट के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में जीरा अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। वहीं सौंफ और अजवाइन का मिश्रण धमनियों में जमी चर्बी को कम करने में सहायक माना जाता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी तरह की नई डाइट या फिटनेस रूटीन शुरू करने से पहले विशेषज्ञ या डाक्टर से सलाह लेना जरूरी है। यह लेख किसी भी चिकित्सा दावे की पुष्टि नहीं करता। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए स्वयं इलाज करने की बजाय योग्य चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1