भारत की आत्मा को अपनी तस्वीरों में उतारने वाले मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का रविवार सुबह 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे रघु राय ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन की खबर कला जगत और बॉलीवुड ने शोक की लहर है, जबकि कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी है।
बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
रघु राय के निधन पर बॉलीवुड और कला जगत के कई हस्तियों ने घेरा शोक जताया है। अभिनेत्री दिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए आत्मा को शांति की प्रार्थना की। वहीं स्वानंद किरकिरे, अतुल कासबेकर समेत कई सितारों ने भी दुख व्यक्त किया। अतुल कासबेकर समेत कई सितारों ने भी दुख व्यक्त किया। अतुल कासबेकर ने रघु राय को देश के महानतम लोगों में से एक बताते हुए कहा को उनके निधन से एक युग समाप्त हो गया।
प्रोटेस्ट कैंसर से लड़ी जंग
रघु राय के बेटे और फोटोग्राफर नितिन राय ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 2 वर्षों पहले प्रोटेस्ट कैंसर का पता चला था, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन बाद में बीमारी दुबारा लौट आई। कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने के बाद हाल ही में दिमाग तक पहुंच गया था,जिसके साथ उम्र संबंधी परेशानियां भी बढ़ गई थी।
रघु राय के परिवार में कौन-कौन है?
1942 में ब्रिटिश भारत के झांग (अब पाकिस्तान) में जन्मे रघु राय ने अपने बड़े भाई और प्रसिद्ध फोटोग्राफर एस.पॉल से फोटोग्राफी सीखी थी। अपनी बेहतरीन तस्वीरों के दम पर उन्होंने ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान बनाई। भोपाल गैस त्रासदी की मार्मिक तस्वीरों के जरिए उन्होंने उस दर्दनाक हादसे की सच्चाई सबके सामने रखी। उनके परिवार में पत्नी गुरमीत, बेटा नितिन और बेटियां लगन,अवनी व पूर्वई भी शामिल हैं।
