Streaming के साथ ही छा गई 135 मिनट की Romantic Drama, Netflix पर नंबर 2 पर कर रही राज

वेलेंटाइन वीक के बाद रिलीज़ हुए मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन ओटीटी पर आते ही फिल्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए इस फिल्म के गाने और दोनों सितारों की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, और अब डिजिटल पेल्टफॉर्म पर इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

नेटफ्लिक्स पर ट्रेड कर रही फिल्म
जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म,जिसे रवि उदयवार ने निर्देशित किया है,20 फरवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होने के बाद अब 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ओटीटी पर रिलीज के 9 दिन बाद भी फिल्म लगातार ट्रेडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनी हुई है, जो बताता है कि मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रहे है।

क्या है ‘दो दीवाने शहर में ’ की कहानी?
‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी में शशांक नाम का एक मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रोशनी से प्यार कर बैठता है, लेकिन अपनी दिल की बात करने पर उसे ठुकरा दिया जाता है। इसके बाद कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है,जिन्हें जानने के लिए आप यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
आईएमडीबी रेटिंग 7.1/10 हासिल करने वाले इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के साथ इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, इनेश कोटियन, आयशा रजा और दीपराज राणा जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आते हैं। 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी,लेकिन ओटीटी पर रिलीज के बाद इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1