CM Trivendra Rawat corona positive tweet

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

उत्तराखंड के सीएम Trivendra Rawat की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। CM ने इसके बारे में खुद ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने को कहा है। फिलहाल उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है।

गौरतलब है कि Corona के मोर्चे पर उत्तराखंड को राहत नहीं मिल रही। संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश मुखिया भी Corona पॉजिटिव आ गए। उन्‍होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। इससे पहले राज्‍यपाल बेबीरानी मौर्य भी Corona संक्रमित हुई थीं। वह एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती रहीं। अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। वहीं, गुरुवार को भी प्रदेश में 620 व्यक्तियों में Coorna की पुष्टि हुई। दिसंबर में अब तक 9894 लोग इस बीमारी की जद में आ चुके हैं। यानी हर दिन औसतन पौने छह सौ से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं।

पछवादून में 178 टेस्ट, फार्मासिस्ट समेत छह मिले संक्रमित
गुरुवार को पछवादून में उप जिला चिकित्सालय विकासनगर व सीएचसी सहसपुर के चिकित्सकों ने 178 व्यक्तियों की Corona संक्रमण की जांच की। इस जांच के दौरान सीएचसी सहसपुर के फार्मासिस्ट समेत छह व्यक्ति संक्रमित मिले। फार्मासिस्ट के संक्रमित मिलने पर सीएचसी के चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की जांच की गई, हालांकि इनमें सभी निगेटिव मिले। इसके साथ ही अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1