Vikas Dubey News

Kanpur Shootout: विकास दुबे के घर मिली AK 47, एक और आरोपी गिरफ्तार

कानपुर के बिकरू गांव में हुए पुलिस शूटआउट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी शशिकांत की गिरफ्तारी की है। पुलिस का दावा है कि शशिकांत की निशानदेही पर Vikas Dubey के घर से एक AK 47 रायफल बरामद की गई है और शशिकांत के घर से इंसान बरामद हुई है। दोनों असलहे पुलिस की टीम से लूटे गए थे।

कानपुर के बिकरू गांव में हुए शूटआउट के मुख्य आरोपी Vikas Dubey को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इधर Vikas Dubey के घर में एक बार फिर से छापेमारी हुई है। पुलिस ने छापेमारी में उसके घर से एक AK 47 रायफल और एक इंसास रायफल बरामद की है। यह बरामदगी एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी और उसकी निशानदेही पर हुई है।


ADG लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कानपुर पहुंचकर इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कानपुर शूटआउट मामले में एक और 50 हजार का इमामी शशिकांत उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।

चौबेपुर से हुई शशिकांत की गिरफ्तारी
ADG ने बताया कि शशिकांत भी बिकरू गांव का रहने वाला है। उसे पुलिस ने चौबेपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कुबूल किया है कि घटना के दिन वह Vikas Dubey के साथ उसके घर पर था। इतना ही नहीं, उसने पूछताछ में अन्य लोगों के नाम के साथ उनकी भी घटना में संलिप्तता बताई है।


शशिकांत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, शिवम, जिलेदार, रामसिंह, रमेश चंद, अखिलेश मिश्रा, विपुल, श्यामू बाजपेई, राजेंद्र मिश्र, दयाशंकर अग्रनिहोत्री आदि शामिल थे।


ADG ने बताया कि लूटे गए असलहा के बारे में शशिकांत ने बताया कि उसे विकास के घर पर ही छिपा दिया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम बिकरू स्थित विकास के घर पहुंची और यहां पर जांच के बाद मकान के अंदर से एक एके 47 रायफल, 17 जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं शशिकांत के घर से इंसास रायफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल 21 अभियुक्त नामित थे। श्यामू बाजपेई, श्याम यादव, दयाशंकर और शशिकांत गिरफ्तार किए जा चुके हैं। छह अभियुक्त विकास दुबे, राजाराम, अतुल दुबे, अमर दुबे, प्रवीण दुबे और प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर हो चुका है। 120 बी में सात अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं। नामित अभियुक्त 11 बचे हैं। दो व्यक्ति महाराष्ट्र में पकड़े गए हैं, जिनका नाम गुड्डन द्विवेदी और सोनू है। इन्हें यूपी लाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1