अमेरिका: फ्लोरिडा में एयरबेस पर गोलीबारी, 4 की मौत

अमेरिका के नौसेना अड्डे पर गोलीबारी की खबर सामने आई है ये गोलीबारी अमेरिका के फ्लोरिडा में पैट्रिक एयरबेस पर की गई है जिसके बाद एहतियातन पैट्रिक एयरबेस को बंद कर दिया गया है। खबरों की माने तो फ्लोरिडा के नौसेना स्टेशन पर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध  सऊदी अरब का छात्र बताया जा रहा है। वहीं प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि गोलीबारी का संबंध आतंकवाद से तो नहीं है। सूत्रों की माने तो राज्य के गवर्नर ने भी दावा किया है कि ये शूटर सऊदी अरब की वायु सेना से जुड़ा था। आपको बता दें जिस वक्त गोलीबारी की गई उस वक्त पेंसाकोला में नौसेना के वायु स्टेशन पर कई देशों के सैन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। इस हमले में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल भी हो गए।

आपको बता दें इस हफ्ते अमेरिका के नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले भी अमेरिका के हवाई मिलिट्री बेस पर्ल हार्बर पर बुधवार दोपहर एक हमलावर ने खुलेआम गोलीबारी कर दी थी। इसमें रक्षा विभाग के 2 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। साथ ही हमलावर ने फायरिंग के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1