अमेरिका में अगले साल यानी 2020 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने है, ऐसे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की मंजूरी दे दी है। गुरुवार को नैन्सी पेलोसी ने घोषणा की कि प्रतिनिधि सभा डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मसौदा तैयार करे। आपको बता दें अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ये मंजूरी उस वक्त दी है जब ट्रंप अपने तीन दिन के दौरे पर नाटो सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए लंदन गए हुए हैं। उधर इस पूरे मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि महाभियोग के खिलाफ जंग में जीत उनकी ही होगी। इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि उनके पास महाभियोग का कोई मामला नहीं है।
Related Posts
प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के मास्टर स्ट्रोक से चित हुए चीन और पाकिस्तान
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
क्या इस देश ने भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया है?
By
Editor desk
/ August 23, 2019
FATF ने पाकिस्तान को किया ब्लैक लिस्ट , मानकों पर खरा नहीं उतर सका पाक
By
Beena Rai
/ August 23, 2019
