Social media addiction

कर्नाटक में बैन हुआ सोशल मीडिया, 16 साल की उम्र से पहले नहीं कर पाएंगे यूज

कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन हो गया है। बजट सत्र के दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में सोशल मीडिया बैन की घोषणा की है। सीएम ने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

देश का पहला राज्य
कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर स्टेकहोल्डर्स के साथ राय ली जा रही है। इन राज्यों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार द्वारा टास्क फोर्स गठित किया गया है।

पिछले महीने कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राज्य के हायर एजुकेशन काउंसिल के वाइस चांसलर से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान सरकार ने सोशल मीडिया बैन को लेकर इंटरनेशनल मॉडल को स्टडी करने का फैसला किया था।

बेंगलुरू में बनेगा AI इनोवेशन जोन
अपने बजट भाषण के दौरान कर्नाटक के सीएम ने कहा कि IISC के तहत इसरो और Keonics के सहयोग से बेंगलुरु रोबोटिक्स और एआई इनोवेशन जोन के नाम से एक रोबोटिक्स और एआई परिसर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की वजह से हो रहे दुष्प्रभाव और मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले निगेटिव इफेक्ट्स को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया है।

केंद्र सरकार भी कर रही तैयारी
पिछले महीने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कहा था कि भारत में उम्र के हिसाब से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने को लेकर तैयारी की जा रही है। कई देशों ने माना है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर एज बेस्ड प्रतिबंध लगाना जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1