Rajya Sabha Elections 2026

नीतीश कुमार बीजेपी के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!दिल्ली में रहकर भी ‘कंट्रोल’ करेंगे बिहार?

बिहार के मुख्यमंत्री अब दिल्ली जाने की तैयारी में हैं. बहुत जल्द बिहार को नया सीएम मिल जाएगा. इससे सियासी गलियारे में बयानबाजी तेज है कि बीजेपी की ये साजिश है. विपक्ष भले साजिश करार दे रहा है, लेकिन सवाल है कि इस दावे में कितनी सच्चाई है? क्या नीतीश कुमार इतनी आसानी से मान गए?

बीजेपी के पास अभी कई अहम जिम्मेदारियां
सबसे पहले अभी बिहार की मौजूदा सरकार को समझें तो जेडीयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं तो वहीं बीजेपी कोटे से दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं. एक विजय कुमार सिन्हा तो दूसरे सम्राट चौधरी हैं. सम्राट चौधरी के पास ही गृह विभाग की जिम्मेदारी है. इसके साथ ही बिहार विधानसभा में स्पीकर भी बीजेपी का है. यानी नीतीश कुमार भले मुख्यमंत्री हैं लेकिन बीजेपी के पास भी कई अहम जिम्मेदारी है.

बिहार छोड़ने से पहले क्या चाहते हैं नीतीश कुमार?
जेडीयू के एक नेता ने नाम न छापने पर बताया कि नीतीश कुमार ने मजबूती के साथ बीजेपी के सामने अपनी बात रखी है. यह साफ कहा है कि अभी जिस तरह से बीजेपी के पास जो भी जिम्मेदारियां हैं वो नई सरकार के गठन के बाद जेडीयू को मिल जाए. यानी नीतीश कुमार का कहना है कि बीजेपी से कोई मुख्यमंत्री बनता है तो गृह विभाग, दो-दो डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष जेडीयू कोटे से रहेगा.
अब देखने वाली बात होगी कि इस शर्त को बीजेपी कितना मानती है. बता दें कि यह पहली बार हुआ है जब नीतीश कुमार ने गृह विभाग जैसे अहम विभाग को छोड़ा था. अब गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष पद की मांग से यह बात तो साफ है कि नीतीश कुमार भले दिल्ली जा रहे हैं लेकिन वे चाहते हैं कि बिहार की कमान जेडीयू के पास रहे.

हालांकि इतना आसान नहीं है कि बीजेपी गृह विभाग को छोड़ दे या फिर विधानसभा अध्यक्ष पद को जाने दे. दो डिप्टी सीएम में भले कोई दिक्कत बीजेपी को नहीं होगी लेकिन इन दोनों मांगों पर जरूर पेच फंसेगा. अब देखने वाली बात होगी कि नई सरकार में किसे क्या जिम्मेदारी मिलती है और कौन सीएम एवं डिप्टी सीएम बनता है. चर्चा है कि जेडीयू से नीतीश कुमार के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. अब बिहार में जेडीयू की जिम्मेदारी निशांत के हाथों होगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1