ट्रम्प ने रूसी खुफिया विभाग को आतंकी हमले की साजिश की जानकारी दी, पुतिन ने फोन कर कहा शुक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया और आतंकवादी हमले की साजिश की जानकारी दी। अमेरिकी खुफिया विभाग की इस जानकारी के आधार पर रूसी फेडरल एजेंसी ने साजिश रचने वाले दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि ट्रम्प की इस मदद के लिए पुतिन ने उन्हें फोन कर शुक्रिया कहा।

क्रेमलिन ने अपने आधिकारिक बयान में दोनों नेताओं की बातचीत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि, यह कहा गया कि दोनों नेताओं ने साझा हित के कई मुद्दों पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने और आतंक के खिलाफ साथ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

यह पहली बार नहीं है, जब ट्रम्प और पुतिन के बीच फोन पर बात हुई। इससे पहले दोनों नेता सीरिया, परमाणु समझौते, उत्तर कोरिया और व्यापार के मुद्दे पर बात कर चुके हैं। दिसंबर 2017 में भी ट्रम्प ने पुतिन को सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकियों की साजिश की जानकारी दी थी। तब भी पुतिन ने फोन लगाकर अमेरिकी राष्ट्रपति का शुक्रिया जताया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1