दिल्ली चुनाव में दिखेगा यूपी का दम, CM योगी करेंगे 12 रैलियां…

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी CMयोगी आदित्यनाथ की हो रही है। योगी दिल्ली में 12 चुनावी रैलियां करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये रैलियां एक फरवरी से लेकर चार फरवरी तक होंगी। दिल्ली की 40 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों में यूपी का काफी प्रभाव है। इसमें पूर्वी दिल्ली के कई हिस्से भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए BJP प्रत्याशियों में PM मोदी और अमित शाह के बाद सबसे ज्यादा CM योगी आदित्यनाथ की डिमांड है। जिस कारण उनकी इतनी रैलियां प्रस्तावित हुई है। इसके अलावा दिल्ली CM के प्रबल दावेदार मनोज तिवारी का यूपी से गहरा नाता है। पार्टी का ये मानना है कि CM योगी के प्रचार से पार्टी को वहां बड़ा फायदा पहुंच सकता है।

BJP ने दिग्गज नेताओं के अलावा पूरे देश से कार्यकर्ताओं को दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया है। BJP शासित राज्य़ों के अलावा इस लिस्ट में हर पंक्ति के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। स्टार प्रचारकों में दिग्गज नेताओं के अलावा BJP शासित प्रदेशों के CM के साथ बॉलीवुड अभिनेता और भोजपुरी फिल्म के अभिनेता का नाम भी शामिल है। जो अपने गृह प्रदेश के रहने वाले दिल्लीवासियों के बीच BJP के पक्ष में वोट मांगेगे। इसी कड़ी में एमपी के CM रहे शिवराज सिंह चौहान भी यहां पहुंचे थे।

सीएम योगी की दिल्ली में 1 फरवरी को 4 रैली

2 फरवरी को 2 रैलियों को संबोधित करेंगे।

3 फरवरी को 4 रैलियों को संबोधित करेंगे

4 फरवरी को 2 रैलियों को संबोधित करेंगे

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1