महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि

PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार सक्षम और समृद्ध ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए हमेशा हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक वीडियो ट्वीट कर महात्मा गांधी को नमन किया। वीडियो साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘बापू तुम जिंदा हो, खेतों में खलिहानों में न्याय, सत्य और प्रेम के अरमानों में’।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली के राजघाट पर आज सैकड़ों स्टूडेंट यूनियन मिलकर एक मानव श्रृंखला बनाएंगे और एकता का परिचय देंगे। वहीं यशवंत सिन्हा की गांधी यात्रा का समापन भी आज राजघाट पर होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1