यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब कुछ घंटों में ही समाप्त हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आज यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम को जारी किया जाना है। UP बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा का रिजल्ट शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा, जिसके बाद लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
हालांकि, यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट को देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ आदि) का उपयोग करना होगा, बिना इसके परिणाम को नहीं देखा जा सकेगा। स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे। जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
कैसे करेंगे यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 रिजल्ट को चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कक्षा परिणाम वाले लिंक को खोजें।
इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें और फिर वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें।
डिटेल्स को भरने के बाद सबमिट कर दें।
इतना करते ही आपका परिणाम खुल जाएगा।
अब इस चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में एक हार्ड कॉपी ले लें।
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 से संबंधित हर नवीनतम अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के लिए बने रहें।
SMS के जरिए कैस चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्र SMS के माध्यम से UPMSP 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 देख सकते हैं। UP बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 2026 देखने के लिए, छात्रों को अपना कक्षा-वार रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा।
परीक्षा का आयोजन कब हुआ था
इस वर्ष यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया गया था। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थीं। बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष 8,033 केंद्र बनाए गए थे।
52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का परिणाम आज जारी होना है। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस साल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे।
किस टाइम जारी होगा यूपी बोर्ड परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), यूपी बोर्ड रिजल्ट को आज शाम 4 बजे जारी करेगी। जारी होने के बाद परीक्षाओं में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे।

