Uttar Pradesh

आरक्षण लिस्ट जारी, यहां देखें क्या हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश में होने वाले Panchayat Chunav के लिए ब्लॉक के अनुसार ग्राम प्रधान पद के आरक्षण की लिस्ट लोगों तक पहले ही पहुंच गये। दरअसल यह लिस्ट लखनऊ के गांव-गांव में ग्रामीणों के मोबाइलों पर नजर आ रही है। या यूं कहें की यह लिस्ट वायरल हो चली है जिसके कारण गांव का सियासी पारा अचानक बढ़ गया है।

इस लिस्ट को लोग मोबाइल पर एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं। लिस्ट की बाजार, पान व चाय की दुकानों पर चर्चा का विषय बन चुकी है। इस वायरल लिस्ट को देखकर किसी के चेहरे खिल गए तो कोई लिस्ट में दर्ज आरक्षण से निराश नजर आने लगा। मी‍डिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधान पद के Reservation List जारी होने की सूचना सबसे पहले बीकेटी ब्लॉक से लोगों के बीच पहुंची। लोगों के बीच खबर आई कि Reservation List जारी हो चुकी है।


इसके बाद क्या था गांवों में हड़कंप मच गया। लिस्ट की सही जानकारी के बारे में लोग जानना चाहते थे। वे तुरंत ब्लॉक की ओर निकल पड़े। अधिकारियों को फोन करने लगे। इसके बाद सरोजनीनगर, काकोरी की लिस्ट भी मोबाइल पर वायरल होने लगी। मलिहाबाद, मोहनलालगंज से लेकर गोसाईंगंज तक Reservation List जारी होने की खबर लोगों तक पहुंची तो यहां भी हलचल तेज हो गई।

इसी बीच सीडीओ प्रभाष कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से अभी तक आरक्षण की कोई लिस्ट जारी करने का काम नहीं किया गया है। शनिवार को Reservation जारी होने के आसार हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई Reservation List का सच जानने में लोगों को काफी वक्त लगा। जब ब्लॉक और जिले पर लोगों ने कॉल किया तो उन्हें सच्चाई के बारे में पता चला…जानकारी ये आई कि लिस्ट फर्जी है…

इस संबंध में जानकारों ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि वायरल Reservation List में 2021 का आरक्षण छोड़कर सभी आंकड़े सही दर्ज लग रहे हैं। चाहे वह 2011 जनगणना के मुताबिक गांव की जनसंख्या हो या एससी, ओबीसी व सामान्य वर्ग की आबादी का मामला हो। यही नहीं इस लिस्ट में वर्ग वार जनसंख्या का प्रतिशत भी अंकित नजर आ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1