Yogi Adityanath

UP Electricity: 10 % फ्यूल सरचार्ज को बताया गलत,यूपी में महंगी नहीं होगी बिजली?

UP Electricity: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को नियामक आयोग की ओर से बड़ी राहत देने वाली ख़बर सामने आई हैं. अब यूपी में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी. नियामक आयोग ने बिजली बिल पर 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज की वसूली को गलत बताया है. जिसके बाद अब यूपी पॉवर कॉरपोरेशन को 10 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाने का फैसला वापस लेना होगा.

यूपी में बिजली की कीमतों में दस फ़ीसद फ़्यूल सरचार्ज लगाए जाने के विरोध में उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में लोक महत्व प्रस्ताव दाखिल किया था. नियामक आयोग की ओर से गंभीरता दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. नियामक आयोग ने दस फीसद फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने को गलत बताया है.

दस फीसद फ़्यूल सरचार्ज को बताया गलत
नियामक आयोग के इस फैसले के बाद अब हर कीमत पर पॉवर कारपोरेशन को 10 प्रतिशत बिजली सरचार्ज का फैसला वापस लेना होगा. इसके अलावा अब उनके पास कोई और चारा नहीं बचेगा. नियामक आयोग के इस फैसले का सीधा असर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और अब उन्हें मंहगी बिजली का सामना नहीं करना पड़ेगा.

बीते सोमवार को आयोग ने बिजली बिल पर फ़्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने पर सवाल उठाते हुए इसे नियमों के विरुद्ध बताया था और सात दिन के अंदर यूपीसीएल से जवाब तलब किया था. आयोग ने पूछा कि किस आधार पर उपभोक्ताओं पर ये अतिरिक्त बोझ डाला गया है.

बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
बता दें कि यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती को लेकर पहले से ही प्रदेशभर में लोगों के बीच में गुस्सा देखने को मिल रहा था. ऐसे में बिजली बिलों पर बढ़ी दरों ने आग में घी डालने का काम किया. लेकिन अब जब नियामक आयोग ने 10 फ़ीसद फ़्यूल सरचार्ज को गलत बताया है ऐसे में ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें बिजली की ज्यादा दरें नहीं चुकानी पड़ेंगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1