उत्तर प्रदेश में Coronavirus के प्रकोप से पहले ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं। स्टूडेंट्स की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए UP Board ने 10वीं और 12वीं क्लास की की कॉपियां जांचने की प्रक्रिया 5 मई से दोबारा शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि UP Board का 10वीं और 12वीं क्लास का Result जून के महीने में जारी किया जाएगा। मंत्री ने ये भी कहा है कि 10वीं और 12वीं क्लास की आंसर शीट जांचने की प्रक्रिया राज्य में कई जगहों पर शुरू हो गई है, जो ग्रीन जोन में हैं।
UP Board की सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा कि कॉपियां जांचने का काम 5 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा। इवैल्यूएशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद Result जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा, ताकि स्टूडेंट्स के नए अकेडमिक सेशन का नुकसान ना हो। बता दें कि यूपी बोर्ड का Result ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। पिछले साल बोर्ड ने UP Board का रिजल्ट अप्रैल के महीने में जारी किया था।
इस बार UP Board की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चली थीं। लेकिन Coronavirus और Lockdown के चलते बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां चेक नहीं हो पाई थीं। इस बार 10वीं की बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 10 लाख और 12वीं में करीब 26 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।