अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का ऐलान तो हो गया। जिसमे 15 सदस्य शामिल होंगे। इन 15 सदस्यों में से 9 स्थायी और 6 नामित सदस्य होंगे। ट्रस्ट के सदस्यों में सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ वकील केशवन अय्यंगार परासरण, जगतगुरु शंकराचार्य, युगपुरुष परमानंद जी महाराज, जगतगुरु माधवानंद स्वामी का नाम शामिल है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठन के बाद सबसे पहले केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 1 रुपये का नकद दान दिया गया। आपको बता दें ये ट्रस्ट को मिला पहला दान है।
आपको बता दें केंद्र सरकार की तरफ से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को गृह मंत्रालय में अवर सचिव डी. मुर्मू ने दिया। ट्रस्ट अचल संपत्ति समेत बिना किसी शर्त के किसी से भी दान, अनुदान, अंशदान और योगदान ले सकती है।

