सपा ने जारी किए 12 जिलाध्याक्षों के नाम, मैनपुरी और इटावा समेत अन्य जिले शामिल

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल होने और करारी शिकस्त के बाद भंग हुई इकाइयों का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर से गठन किया है। आपको बता दें मैनपुरी और इटावा समेत 12 जिलों  के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इनमें दो उपाध्यक्ष और एक महामंत्री भी शामिल हैं। सूत्रों की माने तो अलग-अलग जिलों में मैनपुरी का जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल, इटावा का गोपाल यादव, औरैया का राजवीर सिंह, मुजफ्फरनगर का प्रमोद त्यागी, सहारनपुर का रुद्रसेन चौधरी, बस्ती का जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव और गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष राशिद मलिक को बनाया गया है।

इसके अलावा, मथुरा का लोकमणि जादौन, लखनऊ का जयसिंह जयंत, जालौन का नवाब सिंह, बुलंदशहर का अमजद गुड्डू व उन्नाव का धर्मेद्र सिंह यादव को बनाया गया है। इसके अलावा, औरैया के उपजिलाध्यक्ष रवि वर्मा और महामंत्री ओमप्रकाश ओझा होंगे। वहीं मथुरा का उपजिलाध्यक्ष रणवीर सिंह धनगर को बनाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1