FIR against Narayan Rane

दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद नारायण राणे गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री Uddhav Thackeray को कहे गए अपशब्द के आरोप में हुई है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने राणे की गिरफ्तारी को संवैधानिक मूल्यों का हनन बताया है। महाराष्ट्र में BJP नेताओं ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलकर राणे की गिरफ्तारी के विरुद्ध उन्हें ज्ञापन सौंपा।

केंद्रीय मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री Narayan Rane ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि देश की आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री को यह पता नहीं है कि आजादी के कितने साल हो गए हैं। 15 अगस्त को भाषण देने के दौरान वह पीछे मुड़कर यह पूछते नजर आए। इसके बाद राणे ने कहा कि यदि मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता। राणे के इस बयान के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त की जाने लगी।


नासिक, पुणे एवं महाड में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई। मंगलवार सुबह से ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना व्यक्त की जाने लगी थी। नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने तुरंत उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए। दोपहर बाद करीब ढाई बजे रत्नागिरी के संगमेश्वर क्षेत्र में राणे को भोजन करते समय ही गिरफ्तार कर लिया गया। शाम होते-होते उन्हें महाड क्षेत्र में लाया गया, जहां सोमवार को उन्होंने विवादित बयान दिया था। आज देर शाम या बुधवार सुबह उन्हें महाड के सत्र न्यायालय में पेश किया जा सकता है। इससे पहले मुंबई उच्चन्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी विधिसम्मत तरीके से न पेश किए जाने के कारण ठुकरा दी थी।


राणे द्वारा उद्धव ठाकरे के विरुद्ध उक्त विवादित बयान दिए जाने के बाद से ही शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में कई जगह उग्र प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई जिलों में शिवसैनिक राणे के पुतले पर चप्पलों से प्रहार करते दिखाई दिए। नासिक में तो उग्र शिवसैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भी पथराव किया। इस पथराव से भाजपा कार्यालय को कुछ नुकसान भी पहुंचा है। प्रदेश BJP अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इसे कायरता पूर्ण कार्रवाई बताया तो नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने पथराव करनेवालों पर उचित कार्रवाई न की, तो भाजपा अपने कार्यालयों की सुरक्षा करने में सक्षम है।

राणे की गिरफ्तारी के बाद संगमेश्वर पुलिस थाने एवं पुराने मुंबई-गोवा हाईवे पर BJP के कार्यकर्ताओं ने कई घंटों तक सड़क जाम रखी। भाजपा विधायक प्रसाद लाड एवं राणे के विधायक पुत्र नितेश राणे ने पुलिस थाने में बैठकर धरना भी दिया। लाड ने आशंका जताई कि पुलिस राणे की हत्या भी करवा सकती है। राणे के वकील अनिकेत निकम का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई है।

निकम के अनुसार सात वर्ष से कम सजा वाले मामलों में आईपीसी की धारा 41(अ) के तहत नोटिस देकर कार्रवाई करने का प्रावधान है। जबकि राणे की गिरफ्तारी बिना किसी नोटिस के ही की गई। राणे केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उनकी गिरफ्तारी से पहले लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली जानी चाहिए थी। इस नियम का भी पालन नहीं किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1