लंदन: स्ट्रेथेम में हुए आतंकी हमले की IS ने ली जिम्मेदारी, कई लोग हुए थे घायल

बीते रविवार को दक्षिण लंदन के स्ट्रेथेम इलाके में हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। IS ने खुद बयान जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली। आपको बता दें लंदन के दक्षिणी इलाके में स्थित स्ट्रेथेम में एक अज्ञात शख्स ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था। इस हमले में कई स्थानीय लोग घायल हो गए थे।

स्थानीय पुलिस के अनुसार हमाला करने वाले शख्स पर पहले भी लंदन में कई आतंकी घटना को अंजाम देने का आरोप था जिसकी वजह से उसे जेल भी जाना पड़ा था। लंदन पुलिस का मानना है कि इसके तार इस्लामबाद से जुड़े हैं। घटना के बाद पुलिस ने पूरे स्ट्रेथेम इलाके की एहतियातन घेराबंदी कर दी था।

वहीं इस वारदात के बाद प्रधानमंत्री  बोरिस जोनसन ने ट्वीट कर कहा कि वो स्ट्रेथेम की इमरजेंसी सर्विस को धन्यवाद देते हैं, कि उन्होंने फैरन कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी संवेदनाएं घायलों और इससे प्रभावित हुए अन्य लोगों के साथ हैं। इसके साथ ही लंदन के मेयर सादिक खान ने भी स्ट्रेथेम की इमरजेंसी सर्विस का धन्यवाद किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1